उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में बोलते महाानगर अध्यक्ष सचिन बाथम। स्रोत: संगठन
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक खिरनीबाग स्थित कार्यालय में हुई। इसमें जीएसटी संबंधी दिक्कतों पर चर्चा की गई। महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने कहा कि जीएसटी पंजीकरण की प्रक्रिया बेहद कठिन है। इसमें नए व्यापारी को बहुत चक्कर काटने पड़ते हैं। समय भी बहुत लग जाता है। इसे सरल एवं सुलभ किया जाए।
प्रांतीय वरिष्ठ मंत्री सुरेंद्र सिंह सेठ ने कहा कि जीएसटी और आरआई जैसी मामूली प्रक्रियाओं के लिए व्यापारी को बार-बार नोटिस देना बंद किया जाए। प्रांतीय संयुक्त महामंत्री नारायण दास अग्रवाल, उवैस हसन खां, अमित शर्मा, आकाश दीप गुप्ता, सुशील दीक्षित, अशोक गुप्ता, रेहान मिर्जा मौजूद रहे।