फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विधायक के सामने उठाया बिजली कटौती का मुद्दा

Sun, 18 May 2025 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
पुवायां के चौढ़ेरा में समस्याएं सुनते विधायक चेतराम। स्रोत विधायक
विज्ञापन
पुवायां। शनिवार को विधायक चेतराम ने गांव चौढ़ेरा में कार्यालय पर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कई लोगों ने अघोषित बिजली कटौती पर अंकुश लगवाने की मांग की।
विज्ञापन

बिजली उपभोक्ताओं और किसानों ने बताया कि गर्मी के कारण फसलों में ज्यादा पानी की जरूरत पड़ रही है, लेकिन कटौती के कारण सिंचाई नहीं हो पा रही। घरेलू लाइनों पर भी कम बिजली दी जा रही है। विधायक ने एसडीओ और जेई से बिजली आपूर्ति में सुधार लाने के निर्देश दिए। कुछ लोगों ने आवास योजना और ट्राइसकिल का लाभ दिलाने की मांग की।
विधायक ने बीडीओ को पात्रों को योजना का लाभ देने के लिए कहा। गांव नरौठा के शाैकत अली ने मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। जमीन के विवाद के कुछ मामले भी सामने आए। बंडा नगर पंचायत के मोहल्ला चरणदास कॉलोनी में बिजली की बंच केबल और खंभे लगवाने की मांग भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्या का समाधान कराने के लिए कहा। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र से आए काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें