फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: यातायात पुलिस बनाएगी स्वयंसेवकों का समूह...व्यवस्था संभालने में करेंगे मदद

Sun, 18 May 2025 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस समाज के जागरूक लोगों की मदद लेगी। स्वयंसेवक (वालंटियर) तैयार किए जाएंगे जो खुद भी यातायात नियमों का पालन करेंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे। जाम लगने की स्थिति में पुलिस को सूचित करने के साथ ही जाम खुलवाने में मदद करेंगे।
विज्ञापन

लगातार प्रयास के बाद भी शहरवासियों को जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने स्वयंसेवकों का ग्रुप बनाया है। ग्रुप में कोई भी आम नागरिक, जो स्वेच्छा से शहर के यातायात प्रबंधन में मदद करना चाहता है, जुड़ सकता है। युवाओं को तरजीह दी जाएगी।
शहर में जगह-जगह अतिक्रमण की दिक्कत के चलते जाम की स्थिति बन जाती है। ग्रुप में शामिल लोग खुद हेलमेट लगाने के साथ अन्य को भी यातायात नियमों का पालन कराएंगे। इसके अलावा जाम लगने पर तत्काल पुलिस को सूचित करेंगे। जाम लगने के कारणों के बारे में भी बताएंगे।
विज्ञापन

टीएसआई विनय पांडेय ने बताया कि जाम की समस्या के मद्देनजर लोगों को जागरूक करने के लिए शाहजहांपुर की यातायात पुलिस ने यह नया प्रयोग किया है। अभियान चलाकर घर-घर जाकर स्वयंसेवक तैयार किए जाएंगे। खासतौर पर उन इलाकों में ध्यान केंद्रित किया जाएगा जहां जाम की समस्या ज्यादा है।
अगर कहीं जाम लगने की सूचना आती है तो वाट्सएप ग्रुप या व्यक्तिगत तौर पर संबंधित स्वयंसेवक को सूचित किया जाएगा। स्वयंसेवक मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने में मदद करेंगे। यातायात पुलिस भी उसकी मदद को पहुंचेगी।
टीएसआई ने बताया कि स्वयंसेवक ग्रुप में सदर बाजार, चौक कोतवाली व आरसी मिशन थाना क्षेत्र के लोगों को जोड़ा जाएगा। इन्ही तीन क्षेत्रों में जाम की समस्या अधिक है।


ई-रिक्शा और बाइक सवार में हुई नोकझोंक
सदर बाजार में शनिवार दोपहर करीब एक बजे ई-रिक्शा की वजह से जाम लग गया। जाम में फंसे बाइक सवार ने पीछे बैठे बच्चों की परेशानी को देखते हुए चालक से ई-रिक्शा साइड में करने के लिए कहा तो चालक भड़क गया। ई-रिक्शा से उतरकर झगड़े पर आमादा हो गया। इसके बाद कुछ लोगों के समझाने पर चालक ने ई-रिक्शा साइड में की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें