शाहजहांपुर। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयवादी अराजनीतिक के जिलाध्यक्ष हरीराम वर्मा ने शुक्रवार दोपहर एसपी राजेश द्विवेदी को प्रार्थनापत्र देकर दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने प्रार्थना पत्र में बताया है कि सिंधौली के आदमपुर उत्तरी गांव निवासी महेश कुमार व हम्माद खां के बीच लेनदेन का विवाद चल रहा था। 25 फरवरी को दोनों पक्षों ने उन्हें भी थाने पर बुलाया था। पुलिस के साथ बैठकर दोनों पक्षों के बीच बातचीत हो रही थी। इस दौरान एक दरोगा दिव्यांग महेश पर चिल्लाने लगे। जब दरोगा से कहा कि मामले को सुलझाने का प्रयास चल रहा है। किसी एक पक्ष पर नाराज होना ठीक नहीं है।
इसपर दरोगा चले गए, बाद में वह दोबारा आए और महेश पर चिल्लाने लगे। आरोप है कि एक पक्ष पर चिल्लाने का विरोध करने पर दरोगा ने उनके साथ अभद्रता करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। तुरंत थाने से चले आए। संवाद