फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दरोगा ने भाजपा बूथ अध्यक्ष को पीटा, रातभर हवालात में भी रखा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। खुटार के एक दरोगा पर भाजपा बूथ अध्यक्ष को रात भर हवालात में बंद रखने और पीटने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं ने सीओ से जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव महमूदपुर सैंजनियां के बूथ अध्यक्ष विजयसेन का 24 जुलाई को धान की पौध को लेकर गांव के ही लोगों से विवाद हो गया था। विजयसेन ने यूपी-112 पर मामले की शिकायत की थी। विजयसेन के अनुसार पुलिस उनको थाने ले गई थी। बाद में दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई और विजयसेन को रात भर थाने में बंद रखा गया। विजयसेन का आरोप है कि एक दरोगा ने उनकी पिटाई भी की। अगले दिन दोपहर बाद उनको थाने से छोड़ा गया।
सोमवार को पुवायां ग्रामीण के भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन शुक्ला, विहिप के जिलाध्यक्ष केके गुप्ता, विपिन मिश्रा, मनोज वर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता सीओ पंकज पंत से मिले और मामले की जांच कर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ अध्यक्ष को बंद रखे जाने और पिटाई का आरोप लगाते हुए माैखिक शिकायत की है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें