पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम निखिल पांडेय ने छोटी रेलवे लाइन स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन परिसर पर फैली गंदगी को देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान उन्होंने स्टेशन कार्यालय पहुंचकर अभिलेखों का रखरखाव भी देखा। अभिलेखों का सही तरह से रख-रखाव करने के निर्देश दिए। उन्होंने बड़ी रेल लाइन के तीनों प्लेटफार्मो का भी निरीक्षण किया। वह स्टेशन पर आधा घंटा तक रूके। स्टेशन अधीक्षक को निर्देशित किया कि गंदगी स्टेशन परिसर में नहीं रहनी चाहिए। पेयजल की व्यवस्था भी दुरूस्त रखने के निर्देश दिए।