फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हादसे में पति की मौत के तीसरे दिन घायल पत्नी ने भी दम तोड़ा

विज्ञापन
अनीता का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आठ फरवरी को चौक कोतवाली क्षेत्र में चांदापुर चौराहा के पास हुए हादसे में कांट थाना क्षेत्र के पिपरौला अहमदपुर गांव निवासी सुभाष चंद्र वर्मा (28) की मौत के बाद तीसरे दिन उनकी पत्नी अनीता (26) ने भी दम तोड़ दिया। शादी समारोह में जा रहे सुभाष की बाइक की किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई थी।
विज्ञापन

सुभाष के चचेरे भाई राजीव वर्मा ने बताया कि आठ फरवरी को सुभाष की ममेरी बहन ईश्वरवती की ननद की शादी थी। सुभाष अपनी पत्नी अनीता के साथ बाइक से शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही सुभाष हाईवे पर नवादा इंदेपुर स्थित चांदापुर चौराहा के पास पहुंचे, तभी किसी वाहन से उनकी बाइक टकरा गई।
सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई थी। अनीता को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। हालत में सुधार न होने पर उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार रात वहां अनीता की मौत हो गई। राजीव वर्मा ने बताया कि कार्तिक, हिमांशु व मुस्कान से सिर से माता-पिता का साया छिन गया। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि वाहन के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन


दंपती की मौत से टली भतीजे और भतीजी की शादी



परिजनों ने बताया कि सुभाष के भतीजे राजाबाबू की शादी 12 फरवरी और भतीजी रिचा देवी की शादी 14 फरवरी को होनी थी, लेकिन इस हादसे के बाद दोनों की शादियां टाल दी गईं हैं। परिजनों ने सरकार से तीनों बच्चों की परवरिश के लिए मुआवजे की मांग की है। वहीं, दोपहर बाद घर पहुंचे शव को देख गांव के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें