फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 108 घंटे तक चली सेल एग्री राइस मिल में आयकर विभाग की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव इनायतपुर स्थित सेल एग्री कमोडिटीज राइस मिल में चल रही आयकर विभाग की जांच 108 घंटे बाद शुक्रवार रात खत्म हो गई। इसके बाद टीम लौट गई। जांच में क्या मिला है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

आयकर विभाग के लगभग 30 अधिकारियों, कर्मचारियों की टीम पुलिस बल के साथ 15 दिसंबर की सुबह छह बजे सेल एग्री कमोडिटीज पहुंची थी। मिल गेट से सुरक्षाकर्मियों को हटाकर पुलिस तैनात कर दी गई थी और सभी कर्मचारियों के मोबाइल जमा करा लिए गए थे। इस दौरान मिल का संचालन भी बंद करा दिया गया था। टीम लगातार 108 घंटे तक मिल में अभिलेखों और कंप्यूटरों की जांच करती रही। 19 दिसंबर की सुबह से मिल में धान कुटाई का काम शुरू हो जाने से लगने लगा था कि जांच पूरी हो चुकी है।
सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार रात आयकर विभाग की टीम वर्ष 2023 से 2025 तक के आय-व्यय से संबंधित अभिलेख और कंप्यूटरों के डाटा कॉपी साथ लेकर लौट गई। मिल के अधिकारियों से बात की गई लेकिन उन्होंने छापे के संबंध में बात करने से मना कर दिया। बताया कि कोई भी जानकारी आयकर अधिकारी ही देंगे। शनिवार को दिन और रात की पाली में मिल में काम सुचारु रूप से शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें