कुर्रिया कलां में लोक भारती इंटर कॉलेज में शिविर में बोलते प्रधानाचार्य। स्रोत: विद्यालय
कुर्रियाकलां। गांव के लोक भारती इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान की गृहे-गृहे संस्कृतम् योजना के अंतर्गत 12 दिवसीय सरल संस्कृत भाषा शिक्षण शिविर सोमवार से आरंभ हो गया। प्रधानाचार्य पुनीत मिश्रा ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर शिविर का शुभारंभ किया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य ने संस्कृत को सनातन भाषा बताते हुए उसके महत्व पर चर्चा की। तत्पश्चात, प्रशिक्षक ने शिविर की दैनिक कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी। छात्र-छात्राओं से विस्तार से संस्कृत विषय पर चर्चा की गई। अंत में प्रशिक्षक ने शांति मंत्र का पाठ किया। कार्यक्रम में अध्यापक मनोज कुमार वर्मा, सुजीत शुक्ला, शुभम मिश्रा, अभय अग्निहोत्री, ब्रह्म कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद