फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन का आदेश भी नहीं मानते सफाईकर्मी

Sun, 27 Sep 2015 08:59 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के चेयरमैन के आदेश को सफाई कर्मचारी ठेंगा दिखा रहे हैं। रविवार के दिन अवकाश करके शहर की सड़कों और गलियों की साफ-सफाई नहीं करते हैं। इससे सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं, जिससे शहरियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

रविवार को सफाई कार्य न होने की शिकायतें मिलने पर पालिकाध्यक्ष तनवीर खां ने बीते दिनों हुई बैठक में सफाई निरीक्षकों और सफाई नायकों को रविवार को सफाई कराने के निर्देश दिए थे। निर्देश मिलने के पहले ही रविवार को शहर की सड़कों की सफाई नहीं की गई। इससे शहर के तमाम स्थानों पर कूड़े-कचरे के ढेर लगे नजर आए।

उस्मान बाग चौकी के पास लगा कूढ़े का ढेर
शहर की उस्मान बाग चौकी के पास स्थित मंदिर के पड़ोस में सड़क के किनारे कूड़े का ढेर लगा रहता है। अन्य दिनों में तो वहां से कूड़ा हटा दिया जाता है, लेकिन रविवार को कर्मचारी कूड़ा नहीं उठाते हैं। इससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को काफी असुविधा होती है।
विज्ञापन


तारीन बहादुरंगज तिराहे पर बिखरी गंदगी
शहर के तारीन बहादुरगंज तिराहे पर रोजाना भारी संख्या में राहगीर गुजरते हैं। तिराहे पर पर पड़े कूड़े को समय से न उठाए जाने की वजह से दुकानदारों और राहगीरों की दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इससे आवारा पशु भी इकट्ठा रहते हैं।  

बाड़ूजई पेशावरी में लगा मिट्टी का ढेर
घंटाघर चौराहा के पास गली के अंदर जाने पर बाड़ूजई पेशावरी मोहल्ले में कूड़े और मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं। रविवार की वजह से वहां पर से कूड़ा नहीं उठाया गया। इससे आसपास के लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सफाई से उपेक्षित मालगोदाम रोड
रेलवे स्टेशन के लिए मालगोदाम रोड पर होकर जाने पर एक मूत्रालय बना हुआ है। वहां कूड़े को डंप किया जाता है। इससे मूत्रालय का प्रयोग करना अधिकांश लोगों ने बंद कर दिया है। रविवार को वहां के कूड़े का भी निस्तारण नहीं किया गया।   

Òगणेश प्रतिमा के विसर्जन की तैयारियों और बकरीद पर होने वाले कुर्बानी के अपशिष्ट का निस्तारण करने में अधिकांश सफाईकर्मी लगे हुए हैं। सफाईकर्मियों की कमी होने के बावजूद सफाई व्यवस्था में सुधार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। रविवार को काम न करने वाले सफाईकर्मियों को चिन्हित करके कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।Ó
विज्ञापन

-मुनेंद्र सिंह राठौर, ईओ, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें