फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मकान का ताला तोड़कर 70 हजार रुपये और लाखों का जेवर चोरी

विज्ञापन
बंडा के गुरुनानक कॉलोनी में चोरी के बाद मकान के बाहर एकत्र भीड़। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
बंडा। पिता की अंत्येष्टि में शामिल होने सपरिवार फर्रुखाबाद गए टायर विक्रेता की गैर मौजूदगी में शनिवार को देर रात बंद मकान का ताला तोड़कर चोर वहां से 70 हजार रुपये समेत करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर समेट ले गए। आहट सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस और मकान मालिक को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला गुरुनानक कॉलोनी निवासी अभय प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह फर्रुखाबाद के जहानगंज क्षेत्र के गांव सितौली के रहने वाले हैं। वह कस्बे में किराये के मकान में रहते हैं और टायर की दुकान से अपने परिवार का गुजारा करते हैं। करीब नौ दिन पहले उनके पिता की मृत्यु हो गई।
उनके अंतिम संस्कार में वह पैतृक गांव गए थे। शनिवार की रात मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए और अलमारी का लाॅकर तोड़कर उसमें रखे 70 हजार रुपये समेत सोने का हार, सोने की दो चेन, सोने की चार अंगूठी, सोने की चार चूड़ियां, एक जोड़ी सोने के झाले, एक जोड़ी टाप्स, सोने का एक ओम, एक जोड़ी चांदी का बिछुआ, चांदी की पांच जोड़ी पायलें, बच्चों के खंड़ुआ, करधनी आदि निकाल ले गए।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को चोरी गए माल-जेवर की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई है। रविवार को सुबह मकान मालिक ने थाने में चोरी की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे पहले, 27 दिसंबर को कस्बे के मोहल्ला रामनगर निवासी एक युवक के बंद मकान से चार लोगों ने चोरी की थी।
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय के अनुसार चोरी की सूचना मिलने पर आसपास के सीसी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। उनका कहना है कि जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें