फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिला आयोग की सदस्य के सामने आए घरेलू हिंसा के सर्वाधिक मामले

विज्ञापन
विकास भवन सभागार में महिला की समस्या सुनतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी। स्रोत: सूच - फोटो : Archive
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने बृहस्पतिवार को जनपद का दौरा कर महिलाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उनके सामने सबसे अधिक मामले घरेलू हिंसा से जुड़े आए। उन्होंने जिला कारागार की महिला बैरक का निरीक्षण किया। जलालाबाद में जागरूकता चौपाल और कन्या जन्मोत्सव का आयोजन में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान छह मामले घरेलू हिंसा के, एक बाल कल्याण समिति से बच्चे की सुपुर्दगी का आया। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट चित्रा निर्वाल, सीओ ट्रैफिक शुभम वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा, सीडीपीओ राजवीर वर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉ.पीपी श्रीवास्तव, महिला थाना प्रभारी रश्मि आदि मौजूद रहे।
वहीं, ब्लॉक परिसर जलालाबाद में जागरूकता चौपाल कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग आदि विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर विभाग की ओर से संचालित योजनाओं का प्रचार किया गया।
विज्ञापन

सदस्य ने लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त कीं। उन्होंने ब्लॉक सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूह कैडर और सदस्य आशा, केयरटेकर, ब्लाॅक के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जागरूकता चौपाल में कन्या जन्म उत्सव मनाया गया। नवजात की मां रूपा, मानदेवी, रिंकी, अंजू, शिल्पी को सम्मानित किया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें