फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के नायकों को कभी भुलाया नहीं जा सकता

Sun, 11 Jun 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
काकोरी कांड के महानायक अमर शहीद पंडित राम प्रसाद विस्मिल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर हवन पूजन के बाद उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। 
विज्ञापन

सामाजिक संस्था संकल्प और राष्ट्रीय एकीकरण समिति की जिला इकाई की ओर से खिरनीबाग स्थित स्मारक में सुबह हवन किया गया। इसके बाद उपस्थितजनों ने विस्मिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर हुई गोष्ठी में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णा राज ने कहा कि देश की आजादी में बलिदान देने वाले वीर योद्धाओं को कभी भुलाया नहीं जा सकता। काकोरी कांड के अमर शहीदों का देश हमेशा ऋणी रहेगा। समाजसेवी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजाराम मिश्र ने कहा कि वह राष्ट्र कभी प्रगति नहीं कर सकता, जो अपने अतीत और संस्कृति को भुला देता है। हमें उन क्रांतिकारियों को हमेशा याद रखना चाहिए, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। संकल्प संस्था के महासचिव हिमांशु पाराशरी ने कहा कि विस्मिल अद्वितीय मेधा के धनी थे। वह शस्त्र और शास्त्र में पारंगत थे। उनकी रचनाएं क्रांतिकारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनीं। 
इस अवसर पर डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी, राम निवास अग्निहोत्री, अशोक मिश्रा, आशीष गुप्ता, मनमोहन त्रिपाठी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व बलवीर शास्त्री, प्रेम बिहारी लाल गुप्ता, केके सक्सेना ने हवन कराया। आयोजन में डॉ. एसके मिश्रा, सुभाष अवस्थी, राकेश त्रिवेदी, तेजवीर गुप्ता, डॉ. हरिनाथ झा, शिल्पी गुप्ता, गीता त्रिवेदी, ओपी मिश्रा, चंद्रवीर गंगू, करुणेश अवस्थी, सुनील अग्निहोत्री, डॉ. एसके मिश्रा, मंजू गुप्ता, संतोष मिश्रा, बाबूराम गुप्ता, संतोष दीक्षित, पंकेश मिश्रा, डॉ. विजय जौहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भोले सरकार सेना की ओर से बाबा भोलेनाथ मंदिर में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज अग्निहोत्री, महासचिव आशीष मिश्रा, राजीव मिश्रा, बंटी राठौर, हरिकृष्ण कन्हैया, आशीष वाजपेयी विशेष चंद्र मिश्र, डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह आदि ने पंडित राम प्रसाद बिस्मिल को श्रद्धासुमन अर्पित करते किए।
आर्य समाज में हवन पूजन के साथ क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल को याद किया गया। इस अवसर पर राम बहादुर शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कराया। गोष्ठी में देश की आजादी में बिस्मिल के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आयोजन में प्रधान ओमप्रकाश, सहदेव सरस, प्रेमचंद्र आर्य, राजेश कुमार आर्य, सत्येंद्र आर्य, कृष्ण कुमार, सुरेंद्र सक्सेना, संजय कुमार, नरेंद्र मिड्ढा, रामवीर आर्य, रमावती, सविता मिड्ढा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें