सूबे के कैबिनेट सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश सरकार पर सातवां वेतन और किसानों के ऋण माफी से आर्थिक बोझ बढ़ा है इस कारण नई योजनाओं को शुरू करने में कुछ समय लगेगा। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय पर जमीन मिल गई है जल्द ही सूचना कार्यालय और प्रेस भवन बनवाने के लिए प्रयास किया जाएगा। वह रविवार को कस्बा तिराहा स्थित रामलीला ग्राउंड में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सम्मेलन व सम्मान समारोह में बोल रहे थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के नगर विकास व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि पत्रकार गांव गांव की समस्याओं को उजागर करने का कार्य करते हैं इसके लिए उन्हें काफी चुनौतियों का सामना भी करना पड़ता है। उन्होंने कहा पत्रकार गण घटना को सही चित्रित करते हुए अपनी बात रखते है और खबर को छापने से पहले सत्यता जरूर जान ले जिससे किसी का अहित न होने पावे। इससे पहले क्षेत्रीय विधायक मानवेंद्र सिंह,सहायक सूचना निदेशक केएल चौधरी,जिलाध्यक्ष राजीव मिश्रा,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष भरत कुमार सिंह,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शरद सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके कई पत्रकारों सम्मानित किया। कार्यक्रम में एसडीएम सदर राम जी मिश्रा सीओ सदर अखिलेश भदौरिया, दीप श्रीवास्तव,अतुल क पूर समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मास्टर हामिद फरीदी ने किया।