अल्हागंज। नगर सहित क्षेत्र में संचालित मेडिकल स्टोर और क्लीनिकों पर बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। जांच में कुछ स्थानों पर मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लीनिक चलते मिला। इस दौरान पंजीकरण प्रपत्र, डिग्री और अन्य आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं करने पर दस संचालकों को नोटिस जारी कर उन्हें सात दिन में अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
जांच टीम में शामिल सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सोमेश ने बताया कि नोटिस पाने वालों में कुछ संचालक क्लीनिक चला रहे थे, जबकि कुछ लोग मेडिकल स्टोर की आड़ में मरीजों का उपचार करते मिले। संवाद