फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रसोई गैस सिलिंडर दिलाने की लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। कई दिनों से गैस एजेंसी के चक्कर लगाने पर भी सिलिंडर नहीं मिलने पर कुछ लोग बृहस्पतिवार को थाने पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर गैस सिलिंडर दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

गैस सिलिंडर के लिए पुलिस से फरियाद करते लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती।
मोहल्ला बंगशान रामनगर काॅलोनी निवासी प्रदीप कुमार और सुरेंद्र सिंह, आतिशबाजान के इसरार खां, ताहवरगंज के अनूप कश्यप, छिकड़ापुर गांव के मुकेश शर्मा आदि ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह गैस एजेंसी पर चार दिन से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन वहां कभी वेबसाइट बंद होने तो कभी गोदाम पर गैस सिलिंडर नहीं होने आदि के बहाने बनाकर उन्हें लौटा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

रसोई गैस नहीं मिलने से घरों में खाना पकाने का संकट हो गया है। सावित्री इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक प्रदीप कुमार ने बताया कि उनके कर्मचारी लगातार उपभोक्ताओं को उनके घरों पर गैस सिलिंडर उपलब्ध करा रहे हैं। आज कुछ उपभोक्ताओं ने गोदाम दिखाने के लिए कहा, लेकिन सुरक्षा कारणों से ऐसा करने से इन्कार करने पर पुलिस से शिकायत कर निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें