प्रधान तथा ग्राम पंचायत सदस्यों की चल रही नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन भी बड़ी तादाद में प्रत्याशियों ने नामांकन कराए। बीते शुक्रवार से शुरू हुई इस प्रक्रिया के पहले दिन 744 ग्राम प्रधान तथा 448 ग्राम पंचायत सदस्यों ने अपने नामांकन पत्र भरे, जबकि दूसरे दिन नामांकन कराने वालों में ग्राम पंचायत सदस्यों की तादाद ज्यादा रही।
बता दें कि मिर्जापुर, कलान तथा जलालाबाद समेत तीन ब्लाकों वाले इस तहसील क्षेत्र में आशिक मदनापुर की 21 ग्राम पंचायतें मिलाकर 215 ग्राम पंचायतें हैं। इनमेें आखिरी चरण में चुनाव होने है। यहां मतदान नौ दिसंबर को होगा।