फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जीएसटी टीम ने 35 लाख रुपये की कर चोरी पकड़ी

विज्ञापन
मीरानपुर कटरा में जलालाबाद मार्ग पर स्थित गुप्ता ट्रेडर्स में जांच करती जीएसटी टीम। संवाद - फोटो : ढाबा संचालकों को यातायात की जानकारी देते सीओ व यातायात प्रभारी।
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। बरेली से आई जीएसटी टीम ने सोमवार को कटरा-जलालाबाद हाईवे पर कर चोरी की सूचना पर गुप्ता ट्रेडर्स फर्म पर छापा मारा। फर्म के कार्यालय पर ताला पड़ा होने पर टीम ने तोड़वा दिया। दस्तावेजों की जांच में दो करोड़ का टर्नओवर फर्जी बिलों के आधार पर होना पाया गया। 35 लाख रुपये की कर चोरी पकड़ी गई। फर्म के प्रोपराइटर के नहीं मिलने पर पैरोकार के कहने पर चार दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन

बरेली मंडल के जीएसटी डिप्टी कमिश्नर अनिरुद्ध कुमार सिंह को पोर्टल के माध्यम से पता लगा था कि गुप्ता ट्रेडर्स नाम की फर्म फर्जी बिलों के आधार पर कर चोरी कर रही है। कंपनी का टर्नओवर दो करोड़ से अधिक है, लेकिन पिछले छह वर्षों में कर जमा नहीं किया। बोगस रसीदों से सीमेंट और लोहे का कारोबार किया गया।
टीम के पहुंचने पर फर्म के कार्यालय पर ताला बंद मिला। टीम ने ताला तोड़वाकर बिलों की जांच की। गोदाम में सीमेंट का स्टॉक भी नहीं मिला। जांच में पाया गया कि टीम ने फर्जी बिलों के आधार पर दो करोड़ रुपये का टर्नओवर कर 35 लाख रुपये की कर चोरी की है।
विज्ञापन

टीम ने मौके से मिले दस्तावेजों को सीज कर दिया है। फर्म के मालिक सामने नहीं आए। उनके पैरोकार अंकित बाबू के समय मांगने पर 26 दिसंबर तक का समय दिया गया है। डिप्टी कमिश्नर अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि प्रोपराइटर सूर्यकांत गुप्ता पिछले छह वर्षों से फर्म चला रहे हैं। व्यावसायिक पोर्टल पर जीएसटी चोरी की बात सामने आई।
दो करोड़ के टर्न ओवर पर फर्जी बिलों के आधार पर 35 लाख की कर चोरी की गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में जल्द प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। दस्तावेजों को कब्जे में ले लिया गया है। टीम में सहायक आयुक्त बरेली मंडल के वेदप्रकाश शुक्ल, राज्यकर अधिकारी प्रदीप कुमार, ताराचंद्र आदि मौजूद रहे। फर्म के प्रोपराइटर सूर्यकांत गुप्ता ने बताया कि कंपनी के कमीशन पर व्यापार करते हैं। कंपनी की ओर से जीएसटी का बिल लगातार जमा किया जा रहा है। कोई फर्जीवाड़ा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें