फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भाजपा नेता पर हमले के दो आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

विज्ञापन
भाजपा नेता व अ​धिवक्ता पर हुए हमले के मामले में एसपी से मिलने पहुंचे सेंट्रल बार एसो​शिएशन के प
विज्ञापन
तिलहर-शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर नगरिया मोड़ के पास स्थित भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह पंकज के होटल में हुई तोड़फोड़ व मारपीट के मामले में पुलिस ने पकड़े गए दो आरोपियों योगेश कदम व आयुष मराठा को सोमवार दोपहर कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। वहीं, इस मामले में सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसपी राजेश द्विवेदी को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों पर गैंगस्टर लगाने के साथ भाजपा नेता व अधिवक्ता को सुरक्षा देने की मांग की है।
विज्ञापन

19 दिसंबर की रात करीब 11:45 बजे पांच लोगों ने होटल में तोड़फोड़ करते हुए जमकर हंगामा काटा था। भाजपा नेता दिवाकर सिंह, उनके गनर राहुल चौधरी और पुलिसकर्मी सुमित के साथ मारपीट की थी। इस मामले में नगरिया चौकी प्रभारी विशेष कुमार ने दो कांस्टेबलों पर हमला करने व एक कांस्टेबल का बिल्ला नोचने के आरोप में योगेश, अक्षय, ऋषभ व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं, भाजपा नेता के भाई इंद्रजीत ने भी इस मामले में अक्षय कदम, योगेश कदम, ऋषभ तिवारी, आयुष, शिवम मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
नगरिया चौकी प्रभारी विशेष कुमार ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम के साथ चौक कोतवाली क्षेत्र में एके ज्वेलर्स की दुकान के पास घेराबंदी की। आरोपी योगेश कदम व आयुष मराठा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि दोनों का वर्तमान पता थाना सदर बाजार, कृष्णा साइकिल स्टोर के निकट है। उनका स्थायी पता थाना विटा, जनपद शामली महाराष्ट्र है। सोमवार की दोपहर पकड़े गए दोनों लोगों को न्यायालय में पेश किया। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश में टीम लगी हुई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन


एसपी को सौंपा चार सूत्री मांगपत्र
सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय वर्मा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के शिष्टमंडल ने सोमवार की दोपहर एसपी राजेश द्विवेदी से मुलाकात की। महासचिव अवधेश सिंह तोमर ने एसपी को सौंपे चार सूत्री मांगपत्र में 19 दिसंबर को नगरिया मोड़ स्थित ब्रदर्स इन होटल के स्वामी अधिवक्ता दिवाकर सिंह उर्फ पंकज सिंह व परिवार वालों पर हुए हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि सभी हमलावरों को गिरफ्तार किया जाए। साथ ही सभी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कड़ी कार्रवाई की जाए। दिवाकर सिंह को सुरक्षा प्रदान कराई जाए। ज्ञापन देने वालों में रजनीश तोमर, पशुपति दीक्षित, अमित शर्मा, अंचल दीक्षित, भूपेंद्र सिंह, मनिल वाजपेयी, राकेश शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें