फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बरात में जा रहे दूल्हे के भाई की सड़क हादसे में मौत, साथी घायल

Wed, 06 May 2026 10:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
तिलहर के गांव रायपुर खुर्द के विपिन वर्मा का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
खुटार। बरात में शामिल होने जा रहे दूल्हे के भाई तिलहर के गांव रायपुर खुर्द निवासी 18 वर्षीय विपिन वर्मा की खुटार के गांव लक्ष्मीपुर के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से मौत हो गई। विपिन का साथी सूरज गंभीर घायल हुआ है। बाद में गमगीन माहौल में शादी की रस्में पूरी की गईं।
विज्ञापन

रायपुर खुर्द निवासी लालाराम वर्मा के पुत्र सुनील वर्मा की पांच मई को पुवायां के गांव बड़ागांव निवासी इंद्रसेन वर्मा की पुत्री के साथ शादी थी। देर शाम बरात तिलहर से पुवायां आई थी। सुनील का भाई विपिन वर्मा अपने साथी दिल्ली निवासी सूरज के साथ बाइक से बरात में शामिल होने आ रहा था।
शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर गांव भूड़ा मैनारी के ओवरब्रिज के नीचे से होकर बड़ागांव जाने के स्थान पर विपिन ओवरब्रिज के ऊपर से होते हुए आगे निकल गए और खुटार के गांव लक्ष्मीपुर के पास पहुंच गया। लक्ष्मीपुर के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से विपिन और सूरज गंभीर घायल हो गए थे। किसी राहगीर ने घायलों को अपनी कार से खुटार सीएचसी पहुंचाया था। सीएचसी पर विपिन वर्मा को मृत घोषित कर दिया गया और गंभीर घायल सूरज को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

विपिन की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बरातियों को भी विपिन की मौत की सूचना मिली तो परिजन और कई बराती खुटार पहुंचे। विपिन की मौत से मां कमला देवी, भाई संतोष, अमर, दीपक, रक्षपाल, आशीष, बहन नीलम, रेनू का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

बैंड की धुन की जगह आने लगी रोने, बिलखने की आवाजें
- बड़ागांव में बरात पहुंचने के बाद बराती नाश्ता आदि करने के बाद द्वाराचार की तैयारियां कर रहे थे। बैंड की धुन पर बराती डांस कर रहे थे। इस बीच विपिन की मौत की सूचना मिलने पर परिजन बिलख उठे। बैंड की धुन की जगह रोने, बिलखने की आवाजें आने लगीं। सुनील की ससुराल के लोग भी परेशान हो उठे और कई लोग खुटार सीएचसी पहुंचे। बाद में गमगीन माहौल में शादी की औपचारिकताएं पूरी की गईं।

तिलहर के गांव रायपुर खुर्द के विपिन वर्मा का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें