फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य

Sun, 23 Oct 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। जिलाधिकारी रामगणेश ने कहा कि दिव्यांगों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है। हेल्पलाइन संस्था दिव्यांगों की मदद कर बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है। 
विज्ञापन

डीएम शनिवार को पुवायां के पुवायां इंटर कालेज में भारत सरकार की एडिप योजना के तहत एलिम्को कानपुर के सहयोग से हेल्पलाइन संस्था की ओर से आयोजित दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को उनकी जरूरत के अनुसार उपकरण मिलने से उन्हें कई समस्याआें से छुटकारा मिल सकेगा। डीएम ने कहा कि दिव्यांगों को सरकारी वाहनों के अलावा प्राइवेट वाहनों आदि में सुविधा मिले, ऐसी व्यवस्था की जाएगी। कहा कि दिव्यांग अपने को कमजोर न समझें और आईएएस टॉपर इरा सिंघल से प्रेरणा लें, जिन्होंने दिव्यांगता को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। राजमाता मृदुल सिंह, पूर्व सांसद मिथलेश कुमार, संस्था के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, पुवायां नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व चेयरमैन डॉ. सुधीर गुप्ता ने भी दिव्यांगों को संबोधित कर हौसला आफजाई की। इसके बाद डीएम, पूर्व सांसद, विधायक, हेल्पलाइन संस्था के  पदाधिकारियों ने दिव्यांगों को ट्राई साइकिल सहित अन्य उपकरण वितरित किए। शिविर में  एसडीएम जयपाल सिंह, सीओ अरूण कुमार, पुवायां इंटर कालेज के प्रधानाचार्य जेपी मौर्य, संजय मिश्रा, विनोद अग्रवाल, एल्मिकों के कनिष्ठ प्रबंधक योगेशचंद्र माथुर, युगल किशोर, कैंप प्रभारी अरूण खंडेलवाल, राजेंद्र गुप्ता सहित तमाम लोगों का सहयोग रहा। 
डीएम ने कराया दिव्यांगों का सम्मान
पुवायां। डीएम रामगणेश, राजमाता मृदुल सिंह ने दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर का भगवान गणेश की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। आयोजकों ने जब डीएम को बुके आदि भेंट करने चाहे तो डीएम ने दिव्यांगों को सम्मानित करने को कहा। नुमाइश की खराब आर्थिक हालत को देखते हुए डीएम ने रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से पांच हजार रुपये की मदद देने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

नेता जबरन दिलाने लगे ट्राई साइकिल
पुवायां। आयोजन कोई भी हो नेता अपना रुतबा दिखाने और व्यवस्था खराब करने का मौका नहीं छोड़ते हैं। दिव्यांग शिविर में भी एक नेता ने तीन दिव्यांगों को जबरिया ट्राई साइकिल दे दी। इससे मौके पर मौजूद लोगों के विरोध करने पर उनकी नेता जी से कहासुनी हो गई। अशोक अग्रवाल ने नेता जी को समझाया और औपचारिकताएं पूरी कराने के बाद ट्राई साइकिल प्रदान की। 
ट्राई साइकिल आदि उपकरण बचे
पुवायां। पंजीकरण करा चुके कई दिव्यांग शनिवार को श्िािवर में नहीं पहुंचे। इस कारण तमाम उपकरण बच गए। अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि जो लोग उपकरण लेने नहीं आ सके उनको भी उपकरण दिए जाएंगे। 
730 दिव्यांगों को मिली ट्राई साइकिल
पुवायां। शनिवार को शिविर में 730 ट्राई साइकिल, 41 व्हील चेयर, 478 बैशाखी, 103 छड़ी, 12 दृष्टि बाधक छड़ी, एक ब्रेल किट, एक बाकर, 28 कान की मशीनें, पांच स्मार्ट केन, आठ सीपी चेयर, 45 कैलीपर और कृत्रिम हाथ प्रदान किए गए।  
विज्ञापन

परिवार सहित पहुंची महिलाएं
पुवायां। दिव्यांग महिलाओं की भी शिविर में भारी सहभागिता रही। महिलाएं ट्राई साइकिल पाकर काफी खुश दिखीं। उनका कहना था कि अभी वह ट्राई साइकिल चलाना नहीं जानती हैं, लेकिन जल्द ही सीख लेंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें