फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बिटिया के पिता बोले-न्यायालय पर पूरा भरोसा, इंसाफ मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आसाराम को छह माह के लिए मिली अंतरिम जमानत को रद्द कराने के लिए बिटिया के पिता की ओर से दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हो सकती है। पिता ने कहा कि न्यायालय पर पूरा भरोसा है। उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।
विज्ञापन

इलाज कराने की अर्जी देने पर आसाराम की अंतरिम जमानत याचिका को न्यायालय ने स्वीकार कर लिया था। इसके बाद वह जेल से बाहर आ गया। बिटिया के पिता ने आसाराम से खुद व परिवार को खतरा बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में वाद दायर किया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उनके केस का नंबर आने पर सुनवाई होने की संभावना है। उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। उन्हें जीत जरूर मिलेगी और आसाराम को दोबारा से जेल में जाना पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि आसाराम के गुर्गों से उन्हें खतरा है। उनकी सुरक्षा को लेकर मंगलवार को एसपी राजेश द्विवेदी ने समीक्षा भी की थी। एसपी के अनुसार, पीड़िता के पिता के पास पर्याप्त सुरक्षा है। पुलिस के सीसी कैमरे व उनके निजी कैमरे भी लगे हैं। यदि उन्हें कहीं बाहर जाना है तो आवेदन करने पर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त पीआरवी को भी घर के आसपास तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें