फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बच्ची की हालत गंभीर, चल रही लखनऊ भेजने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल काॅलेज में भर्ती पांच दिन पहले जैतीपुर के गौहावर गांव में मिट्टी में दबी मिली नवजात बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। बच्ची को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर बच्ची को जिंदा दफनाने वालों का भी कुछ पता नहीं चल सका है। बच्ची रविवार की सुबह जैतीपुर थाना क्षेत्र के गौहावर गांव में नदी किनारे मिट्टी से दबी मिली थी। तब से बच्ची का उपचार राजकीय मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू वार्ड में चल रहा है।
जैतीपुर थाना प्रभारी गौरव त्यागी ने बताया कि बच्ची के परिजनों का पता नहीं चल सका है। बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे लखनऊ भेजने की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें