फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: युवक से बातचीत करते हुए युवती ने अचानक गर्रा नदी में लगा दी छलांग

विज्ञापन
युवती के नदी में छलांग लगाने के बाद ककरा पुल पर लगी लोगों की भीड़। स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। किसी युवक से बातचीत करते हुए एक युवती ने बुधवार की दोपहर ककराकाकर कुंड के पास पुल से गर्रा नदी में छलांग लगा दी। युवती के नदी में कूदने के बाद युवक वहां से खिसक गया। पुलिस की सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम युवती की तलाश कर रही है। तेज बहाव के चलते युवती का कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

घटनाक्रम दोपहर करीब 12 बजे का है। बताया जा रहा है कि एक युवती पुल पर पहुंची। उसके साथ एक युवक भी था जिससे युवती बातचीत कर रही थी। इस बीच युवती ने पुल पर अपनी चप्पलें उतारीं, फिर रेलिंग पर चढ़कर मोबाइल फोन के साथ नदी में कूद गई।
युवती के कूदने के बाद युवक घबरा गया और वहां से चला गया। पुल पर मौजूद लोगों ने शोर-शराबा किया तो भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोटर बोट से तुरंत युवती की तलाश शुरू कर दी। एसडीआरएफ टीम बुलाई गई। स्थानीय गोताखोर व एसडीआरएफ की टीम लगातार युवती की तलाश कर रही है, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

पुलिस ने युवती की चप्पलों को अपने कब्जे में ले लिया है। किसी ने कोई वीडियो तो नहीं बनाई, इसलिए पुलिस ने वहां पर मौजूद लोगों के मोबाइल भी चेक किए। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि युवती की तलाश कराई जा रही है, लेकिन अभी उसका कुछ पता नहीं चला है। न ही कोई तलाश करते हुए थाने पहुंचा है।

दो लोगों की हुई मौत, दो लोग बचा लिए गए
अगस्त माह की शुरुआत में खन्नौत नदी में आई बाढ़ के दौरान रील बनाने के फेर में बहादुरपुरा मोहल्ले का भूरे नदी में कूद गया था। चौथे दिन उसका शव आरसी मिशन थाना क्षेत्र में नदी में उतराता मिला था। घटना के तीसरे दिन अजीजगंज मोहल्ले का अमित गर्रा नदी में कूद गया। तीन दिन बाद उसका शव सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में नदी में उतराता मिला था। उसी दिन पति की मारपीट से परेशान एक महिला ने गर्रा नदी में कूदने की कोशिश की थी। वहां पर मौजूद लोगों ने पकड़ उसकी जान बचाई थी। खन्नौत नदी में भी एक महिला ने कूदने की कोशिश की थी, लेकिन पीछे से आए उसके परिवार वालों ने उसे बचा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें