शाहजहांपुर। पिछले महीने किसान दिवस पर बैठक न आयोजित करने से नाराज किसानों ने बुधवार को बहिष्कार कर दिया। बाद में अधिकारियों ने उनको मनाया। इसके बाद किसान शांत हुए। किसानों ने कहा कि शासन की ओर से तीसरे बुधवार को किसान दिवस का आयोजन होना चाहिए। अगर कोई अवकाश पड़ जाता है तो तय दिन पर बैठक होनी चाहिए।
पिछले माह किसान दिवस का आयोजन नहीं किया गया। इसको लेकर किसानों ने रोष व्यक्त किया। किसानों ने कहा कि शासन ने उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तीसरे बुधवार का दिन तय किया है। अगर कोई अवकाश पड़ जाता है तो अगली तिथि तय करके किसान दिवस का आयोजन करना चाहिए।
किसान विकास भवन सभागार के बाहर आ गए। अधिकारियों ने उनको समझाया। इसके बाद वे शांत हुए। किसानों ने सहकारी समितियों पर खाद उपलब्ध नहीं होने की शिकायत रखी। गोवंशीय पशुओं को पकड़कर गोशाला में भेजने की मांग उठाई। कहा कि छुुट्टा पशु उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बिजली की कटौती का मुद्दा उठाया। इस दौरान एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्र, जिला कृषि अधिकारी विकास शर्मा, उप कृषि निदेशक पुरुषोत्तम मिश्रा, जिला उद्यान अधिकारी पुनीत पाठक, कृषि रक्षा अधिकारी संजय यादव आदि मौजूद रहे।
जगदीश प्रसाद, तोनी, भावलखेड़ा।
जगदीश प्रसाद, तोनी, भावलखेड़ा।
जगदीश प्रसाद, तोनी, भावलखेड़ा।