फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दिल्ली में नौकरी छूटने और बीमारी से परेशान रहती थी युवती

विज्ञापन
नि​​धि का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला ख्वाजा फिरोज की रहने वाली 24 वर्षीय निधि ने शनिवार शाम कमरे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी थी। पिता के अनुसार, तीन माह पूर्व दिल्ली में नौकरी छूटने व अपनी बीमारी से परेशान थी।
विज्ञापन

यशपाल ने बताया कि निधि ने बीबीए किया था। पिछले दो साल से दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी कर रही थी। कंपनी दूसरी जगह शिफ्ट हो गई तो उसकी नौकरी छूट गई थी। इसके बाद बेटी घर चली आई और बच्चों को कोचिंग पढ़ाने लगी थी। शनिवार की शाम करीब पांच बजे सत्संग जाने से पहले निधि ने परिवार को चाय बनाकर पिलाई थी।
इसके बाद परिजन रोजा थाना क्षेत्र में स्थित हथौड़ा गांव सत्संग में चले गए। इस बीच घर पर अकेली निधि ने कमरा बंद कर अंदर पंखे के कुंडे से लटककर जान दे दी। बच्चों ने खिड़की से झांका तो निधि फंदे से लटकी हुई थी। भतीजे ने फोन कर सूचना दी। दरवाजा तोड़कर शव को उतारा गया।
विज्ञापन

यशपाल ने बताया कि बेटी हरदोई की एक बैंक में काम कर चुकी थी। इसके बाद नौकरी मिलने पर दिल्ली चली गई थी। अभी पुलिस भर्ती की परीक्षा भी दी थी। इस साल उसकी शादी करने की योजना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें