खुटार। एक युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर कहा है कि उसकी आयु 22 वर्ष है। वह बालिग है और उसने खुटार के युवक से मर्जी से शादी की है। संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। युवती वीडियो में कह रही है कि मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना। मैंने अपनी पसंद के युवक से शादी कर ली है। मैं बालिग हूं और अपने निर्णय खुद ले सकती हूं। वह अपनी मर्जी से प्रेमी युवक के घर आई थी और शादी की है। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि युवती की ओर से एक प्रार्थनापत्र और शादी का प्रमाणपत्र दिया गया है। युवती के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद