कलान। मोहल्ला शिवनगर में बिजली उपकेंद्र के पास रहने वाले राजीव की पुत्री परी सोमवार को दोपहर घर की छत पर खेलते समय बंदरों का झुंड आता देख उनसे बचने के फेर में नीचे गिरकर घायल हो गई।
घटना के बाद परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां बालिका उपचार कर उसे छुट्टी दे दी गई। क्षेत्र के लोगों ने डीएम समेत नगर पंचायत के ईओ से बंदरों को पकड़वा कर उन्हें बाहर छोड़े जाने की मांग की है । संवाद