फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पहले पर्स, फिर फोटो देखकर बेटे ने की मां के शव की पहचान की

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला रंगीनचौपाल में रविवार शाम बेहोश हुई 40 वर्षीय महिला की राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। शव की पहचान न होने पर पुलिस ने शव को मोरचरी में रखवा दिया। देर रात थाने पहुंचे जलालाबाद के कोला गांव निवासी राजन ने पहले पर्स और फिर दरोगा के मोबाइल में फोटो को देखकर शव की पहचान मां सावित्री के रूप में की।
विज्ञापन

राजन का कहना है कि मां शाम पांच-छह बजे तक घर आ जाती थीं, लेकिन जब मां घर नहीं पहुंची, तब उनकी चिंता हुई। वह शहर आया तब घटना की जानकारी हुई। वहीं, राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे परिजनों का उनके शव को देख रो-राेकर हाल बेहाल हो गया। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार ने बताया कि महिला के शव की पहचान हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें