फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कमरे में चुनरी के सहारे फंदे से लटककर युवती ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
-चचेरे भाई की मौत के बाद से थी अवसाद में, गांव ददियुरी का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बंडा। गांव ददियुरी निवासी रामकुमार की बेटी सोनी (19) ने कमरे में चुनरी के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों के अनुसार, चचेरे भाई की मौत के बाद से वह अवसाद में थी। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
खेतीबाड़ी करने वाले रामकुमार की बेटी सोनी बुधवार शाम खाना खाने के बाद कमरे में जाकर लेट गई। इसके बाद सोनी ने चुनरी के सहारे फंदे से लटककर जान दे दी। सुबह देर तक जब नहीं उठी तो परिजनों ने अंदर जाकर देखा तो सोनी का शव लटका देखकर उनकी चीख निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर थाना प्रभारी राकेश मौर्या पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। परिजन के अनुसार, सोनी के चचेरे भाई ने चार दिन पहले जंगल में फंदे से लटककर जान दे दी थी। शव के फंदे से लटके फोटो मोबाइल फोन में सोनी ने देखे थे, तभी से वह अवसाद में थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें