तिलहर। सलेमाबाद पट्टी गांव में रविवार की रात चार वर्षीय मासूम बालिका सूफिया ने शरबत के धोखे में घर में एक बोतल में रखा डीजल पी लिया। बालिका की हालत बिगड़ने पर घरवाले उसे देर रात सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख उसे प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
इधर, मोहल्ला निजामगंज में अमित ने घर पर किसी बात को लेकर जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत खराब होने लगी, जिसके बाद परिजन उसे लेकर सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां अमित को प्राथमिक उपचार देकर उसे भी गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद