फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में प्रवीण का अंतिम संस्कार

Sat, 30 Jan 2016 12:42 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र के गांव रौतापुर कलां में सौतेले भाई रमेश मिश्रा और सेठलाल के परिवार के लोगों के बीच गाली गलौज को लेकर बुधवार रात विवाद हो गया था। इसके बाद रमेश मिश्रा के पक्ष के लोगों ने कुल्हाड़ी, लाठी, डंडे लेकर सेठलाल के घर हमला बोल दिया था और घर के दरवाजे चीर कर अंदर घुस गए थे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी, डंडे चले थे। झगड़े में दोनों ओर से 12 लोग घायल हो गए थे। एक घंटे बाद पुलिस गांव पहुंची और घायलों को खुटार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया था। सेठलाल के पौत्र 14 वर्षीय प्रवीण कुमार की हालत ज्यादा खराब होने के कारण उसे बरेली रेफर किया गया था। बृहस्पतिवार सुबह प्रवीण ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात प्रवीण का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। रात हो जाने के कारण अंतिम संस्कार नहीं किया गया था। शुक्रवार को अंतिम संस्कार के समय गांव में तनाव की स्थित देखते हुए पुवायां और खुटार की फोर्स के साथ पीएसी भी मौजूद रही। अंतिम संस्कार के बाद पीएसी वापस कर दी गई, लेकिन एहतियातन पुलिस को गांव में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें