शाहजहांपुर। क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए क्रिकेटर मयूर खन्ना पांच टर्फ पिच का निर्माण करा रहे हैं। टर्फ पिच पर 13 सितंबर को पहला मैच शाहजहांपुर वेटरन क्रिकेट एसाेसिएशन व फरीद क्रिकेट अकादमी के मध्य जीएफ कॉलेज में खेला जाएगा।
अब तक सामान्य पिच पर मैच कराए जाते थे। खिलाड़ियों को बड़े शहरों में जाने पर टर्फ पिच पर खेलने पर काफी परेशानी होती थी। ऐसे में क्रिकेटर मयूर खन्ना ने उनकी समस्या को समझा और सभी के सहयोग से टर्फ पिच बनवाने का कार्य शुरू कराया।
कैंट में दो और जीएफ कॉलेज में दो टर्फ पिच के निर्माण का कार्य शुरू कराया। जीएफ कॉलेज में एक अभ्यास के लिए भी पिच बनवा रहे हैं। 90 प्रतिशत तक कार्य हो गया है। बारिश के कारण कुछ कार्य होना शेष है। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के कोऑर्डिनेटर मनोज यादव ने बताया कि जीएफ कॉलेज में टर्फ पिच पर 13 सितंबर को पहला मैच कराया जाएगा।