फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सीबीएसई कलस्टर टेबल टेनिस टूर्नामेंट शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कलान स्थित रोजी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई कलस्टर टेबल टेनिस टूर्नामेंट की शुरुआत हो गई। इसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों में कुल 93 मुकाबले हुए।
विज्ञापन

अंडर-14 में बालक वर्ग में फार्च्यून वर्ल्ड स्कूल, व्यास वर्ल्ड स्कूल, जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल इंदिरापुरम, स्टेप बाई स्टेप ग्रेटर नोएडा, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, नोयडा ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। बालिका वर्ग में जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल गाजियाबाद और बाल भारती पब्लिक स्कूल, नोएडा ने फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता में 54 विद्यालयों ने विभिन्न वर्गों में प्रतिभाग किया। समापन 29 अगस्त को होगा। इससे पहले उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। सीबीएसई सिटी को-ऑर्डिनेटर राजीव मोहन पांडेय, सीबीएसई प्रेक्षक सचिन सिंह, मैच रेफरी आरिफ नियाज और प्रमोद सिंह यादव, कन्हैया तिवारी, संदीप मोहन पांडेय, लोकनाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें