कांट के खमरिया गांव में स्टेडियम के शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्
कांट। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को खमरिया गांव में 9.36 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ग्रामीण स्टेडियम और ओपन जिम के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्टेडियम और जिम बनने से ददरौल और मदनापुर ब्लाॅक क्षेत्र के ग्रामीण युवाओं और छात्रों को खेलकूद की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
भाजपा नेता आनंद प्रताप सिंह पंकज के संचालन में हुए शिलान्यास समारोह में वित्त मंत्री ने क्षेत्र में विधायक अरविंद कुमार सिंह की सक्रियता की सराहना की। विधायक ने इसे क्षेत्र के युवाओं और छात्राें के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि स्टेडियम बनने से ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को अभ्यास और प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए काफी सुविधा हो जाएगी।
उन्होंने वित्त मंत्री से ददरौल क्षेत्र के विस्तृत भूभाग को देखते हुए अतिरिक्त सर्वोदय विद्यालय की स्वीकृति दिलाकर उसे बनवाने की मांग की। कार्यक्रम में सांसद अरुण सागर, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर, भाजपा की महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख महेश पाल सिंह, श्रीदत्त शुक्ला और मुनेश्वर दयाल वर्मा, भाजपा नेता अरुण गुप्ता आदि मौजूद रहे।