फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छात्राओं को महिला सशक्तीकरण के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली। सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज में शनिवार को पुलिस विभाग की ओर से महिला सशक्तीकरण के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपनिरीक्षक आशा रानी और हल्का इंचार्ज अभिमन्यु सिंह चौहान ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से चलाए जा रहे महिला हेल्पलाइन 1090 और अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कानून बनाने के साथ अन्य तमाम उपाय किए हैं। इस दिशा में सरकार के सुरक्षा संबंधी प्रयासों का लाभ लेने के लिए छात्राएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। इस अवसर पर कपिल अवस्थी, सचिन मिश्रा, डॉ संजय अवस्थी, दीपू शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। अंत में प्रधानाचार्य कुसुम अवस्थी ने सभी का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें