फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खेलकूद प्रतियोगिता में रेड व ब्लू हाउस ने मारी बाजी

विज्ञापन
डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में खेलकूद का शुभारंभ करते डीपीएस राठौर। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में मंगलवार को खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में रेड हाउस और खो-खो में ब्लू हाउस की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर व जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने दीप जलाकर किया। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। बुधवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
बृहस्पतिवार को समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आफाक अली खान, मैनेजर संजय कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य वंदना गुप्ता और उपप्रधानाचार्य ज्योत्सना द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें