बंडा। बौठा जमालपुर गांव में राजस्व विभाग से खेत की नाप और पक्की मेड़ बंदी होने के बावजूद कुछ लोगों ने मेड़ जोतकर वहां पशुओं से फसलों की सुरक्षा को लगाए गए कंक्रीट के खंभे तोड़ दिए। इस मामले में अनुराग कुमार ने गांव के इकरार खां और आमिर उर्फ नन्हे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके खेत की कानूनगो दिनेश पांडेय और लेखपाल रजनीश कुमार ने पुलिस की मौजूदगी में गत 16 अक्तूबर को नाप कराई थी। नाप होने के बाद उन्होंने कंक्रीट के खंभे लगाकर मेड़ डाल दी। इसके बावजूद आरोपियों ने गत पांच नवंबर को खंभे तोड़ कर मेड़ जोत ली और उसे अपने खेत में मिला लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने दोबारा नाप कराने पर जान से मार देने की धमकी दी। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद