फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां थाने में समझाते रहे परिजन... प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी रही युवती

Thu, 11 Dec 2025 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। बड़ागांव चौकी क्षेत्र के एक गांव से प्रेमी के साथ गई युवती रिपोर्ट दर्ज होने के बाद खुद ही थाने पहुंच गई। जानकारी पाकर परिजन दिनभर युवती को समझाते रहे, लेकिन युवती प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन

एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी तय कर दी थी। 10 नवंबर को तिलक और 11 नवंबर को गोदभराई की रस्म भी पूरी हो गई थी। परिजन शादी की तैयारी कर रहे थे, लेकिन युवती लापता हो गई थी। पिता ने इटावा के पारस के खिलाफ पुत्री को ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार युवती खुद ही थाने पहुंच गई और पुलिस को बताया कि वह बालिग है और पारस के साथ शादी करना चाहती है। उसके बयान कोर्ट में कराए जाएं। जानकारी पाकर युवती के परिजन भी थाने पहुंचे और पूरे दिन युवती को समझाते रहे, लेकिन वह प्रेमी से शादी की बात पर अड़ी रही। युवती की बहन ने काफी देर तक रो-रोकर बहन को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। देर शाम पुलिस ने युवती को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि युवती को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें