फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भरत मिलाप और शबरी का प्रसंग सुनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। ददिउरी मार्ग पर श्री सिद्ध बाबा देव स्थान पर चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को कथा व्यास पंडित कपिल त्रिवेदी ने भरत मिलाप और प्रभु श्रीराम के शबरी की कुटिया पर पहुुंचने के प्रसंग को सुनाया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम, माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ चित्रकूट पहुंचे। उन्हें मनाकर अयोध्या वापस लाने के लिए भरतजी चित्रकूट पहुंचे, लेकिन प्रभु श्रीराम ने पिता की आज्ञा का उल्लेख कर साथ जाने से मना कर दिया। बाद में शबरी की कुटिया पर जाकर भगवान ने जूठे बेर खाकर सामाजिक समानता का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन



भगवान शिव की महिमा का वर्णन
कांट। नगर में बुधवार से आरंभ हुई श्री शिव महापुराण कथा के पहले दिन कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव के पूजन-अर्चन से हुआ। कथा व्यास पंडित राहुल कृष्ण दीक्षित ने भगवान शिव की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि श्री शिव महापुराण कथा का श्रवण मानव जीवन को पवित्र एवं कल्याणकारी बनाता है। उन्होंने शिव भक्ति, सदाचार एवं धर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान शिव अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें