फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: विस्तार के लिए आज से मेडिकल कॉलेज का इमरजेंसी वार्ड बंद

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज का ट्रामा संटर। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में विस्तारीकरण का काम तेजी से चल रहा है। बुधवार से इमरजेंसी वार्ड को बंद कर दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज के कई विभागों में विस्तारीकरण का काम चल रहा है। कुछ दिन पूर्व मुख्यद्वार बंद कर दिया गया था। इसका काम तेजी से चल रहा है। 60 प्रतिशत काम हो चुका है। इसके बाद ट्राॅमा सेंटर के सामने द्वार बनेगा। दो द्वार होने से मरीजों को काफी आराम मिलेगा।
एक ओर से मरीज आएगा और दूसरी ओर से आसानी से निकल जाएगा। अब तक एक द्वार होने से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज की चहारदीवारी ऊंची की जा रही है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. राजेश कुमार ने बताया कि विस्तारीकरण को लेकर बुधवार से मरीज इमरजेंसी में भर्ती नहीं किए जाएंगे। मरीजों को पुराने पीएनसी वार्ड में भर्ती किया जाएगा। इमरजेंसी का कार्य पूर्ण होने के बाद ट्राॅमा सेंटर का भी विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें