फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बुजुर्गों ने फूलों से होली खेलकर एक-दूसरे को दीं शुभकामनाएं

विज्ञापन
कलक्ट्रेट ​स्थित बि​स्मिल सभागार में सीनियर सिटीजन सोसायटी की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में - फोटो : भारोल बाईपास पर अनियंत्रित होकर पलटा गेस का टेंकर। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला प्रशासन और सीनियर सिटिजन सोसायटी की ओर से सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें फूलों की होली खेली गई। एक-दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई दी गई।
विज्ञापन

नगर आयुक्त डॉ.बिपिन कुमार मिश्र की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र और विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ कोषाधिकारी अमरेश बहादुर पाल शामिल हुए। पूर्व आईएएस राजीव कुमार सिंह मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र पाठक, रविंद्र मिश्रा, महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार दीक्षित, जिला महामंत्री सत्य प्रकाश तिवारी, रवि शर्मा, प्रेमपाल सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरेश मिश्रा ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें