श्रीमद्भागवत कथा सुनाते कथाव्यास आचार्य अंकुर शुक्ल। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। शहर की रामनगर कॉलोनी स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा शुरू हो गई है। पहले दिन कथा व्यास ने ज्ञान भक्ति वैराग्य का पावन प्रसंग सुनाया। कहा कि श्रीमद्भागवत कथा प्रेत की पीड़ा को भी दूर करती है और उसका परम कल्याण करती है।
कथाव्यास आचार्य अंकुर शुक्ल ब्रजराजदास महाराज का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इससे पूर्व निकली कलशयात्रा में किरण सक्सेना, ज्योति सक्सेना, अंशिका, शांति, गीतांजलि, वैष्णवी, आराध्या शुक्ला, अखिलेश सक्सेना, लाजपत राय बत्रा, दिनेश गोगिया, राजकुमार आदि मौजूद रहे। संवाद