फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: घर बंद कर महिला संगीत में गई वृद्धा, चोर ले गए नकदी-जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधौली। पीरताला गांव में शुक्रवार रात दावत में गई महिला के घर में घुसकर चोरों ने अंदर से कुंडी बंद कर नकदी-जेवर चोरी कर लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सदावती के पुत्र और एक पुत्री हैं। उनका पुत्र दिल्ली में नौकरी करता है। उनकी पुत्री रिश्तेदारी में गई हुई है। बृहस्पतिवार की रात सदावती पड़ोस के घर में महिला संगीत के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गईं थीं। देर रात जब सदावती घर लौटकर आईं तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों को आवाज दी और उनकी मदद से उन्होंने दरवाजा खुलवाया।
देखा कि कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा था। छत की सीढ़ियों में लगा ताला टूटा हुआ था। चोर डेढ़ लाख रुपये नकद व जेवर ले गए थे। महिला ने बताया कि पुत्र बादल की शादी के लिए जेवर खरीदकर रखे थे। मंगलवार को बेटे की गोद भराई होनी है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें