फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने रेडक्रॉस सेसाइटी से दी आर्थिक सहायता

Tue, 26 May 2015 12:00 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम शुभ्रा सक्सेना ने नेशनल हाईवे पर हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए तिलहर के वंश उर्फ वरुण के इलाज को रेडक्रॉस सोसाइटी से 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। साथ ही मुख्यमंत्री सहायता कोष से उसके इलाज के लिए आर्थिक सहायता को शासन से दोबारा पत्राचार किया है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर नगरिया मोड़ के पास पिछले साल 25 नवंबर को टाटा मैजिक और ट्रक में भिड़ंत हो गई थी। इस दुर्घटना में टाटा मैजिक पर सवार तिलहर के मोहल्ला पक्का कटरा निवासी प्रीति और उनकी बेटी वैष्णवी की मौत हो गई, जबकि बेटा वंश उर्फ वरुण गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस संबंध में मृतका के पति कुलदीप सिंह ने आर्थिक सहायता के लिए आवेदन किया, जो स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया था।
डीएम ने बताया कि शासन से अभी मांगी गई धनराशि प्राप्त नहीं हुई है। इस बीच, तिलहर की एसडीएम वंदना त्रिवेदी ने उन्हें भेजी रिपोर्ट में कहा कि मृतका का पति बेरोजगार हैं और किराए के मकान में रहते हैं। कुलदीप चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तौर पर कार्यरत अपनी मां पर पूरी तरह निर्भर हैं और आर्थिक स्थिति दयनीय होने के कारण घायल बेटे का इलाज नहीं करा पा रहे हैं, इसीलिए इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ को रेडक्रॉस सोसाइटी से तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें