कुर्रियाकलां के देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करते एसपी राजेश द्विवेदी। स्रोत : मीडिया सेल
- फोटो : mathura
कुर्रियाकलां। प्रसिद्ध प्राचीन देवी मंदिर में शनिवार को अंतिम दिन सुबह से दोपहर तक तमाम श्रद्धालुओं ने देवी जी के दर्शन-पूजन का लाभ लिया। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, एसएसपी ग्रामीण दीक्षा भांवरे अरुण, सीओ सदर प्रियांक जैन, विधायक हरिप्रकाश वर्मा, पूर्व विधायक राजेश यादव, हरदोई से आए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज मिश्रा आदि ने भी देवी जी के दर्शन किए।
दिन में दो बजे पुजारी पंडित गुरुदेव प्रसाद दीक्षित के परिवार के सदस्यों ने विसर्जन पूजा कर देवी की काष्ठ प्रतिमाओं को एक स्थान पर सुरक्षित रखवाकर मंदिर के कपाट आगामी छह माह के लिए बंद करा दिए।
प्राचीन देवी मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ हर साल छह माह के अंतराल पर शारदीय और चैत्र नवरात्र के बाद दशमी तिथि पर खोले जाते हैं। पुजारी ने बताया कि देवी-देवताओं की मूर्तियों को हटाने के बाद भी उनके स्थान की पूजा-अर्चना होती रहती है।
कपाट बंद होने के बाद मंदिर परिसर में भंडारा आयोजित किया गया। इसमें तमाम श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था में मनुज दीक्षित, आलोक मिश्रा, अमित अवस्थी, योगेश शर्मा, राजन मिश्र, पुष्पेंद्र सिंह चौहान आदि का सहयोग रहा। संवाद