फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां में हुआ भरत मिलाप

विज्ञापन
पुवायां में रामलीला में श्रीराम-भरत मिलाप का दृश्य। संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
पुवायां। शुक्रवार को रावण वध की लीला मंचन और पुतला दहन कार्यक्रम के बाद शनिवार को भरत मिलाप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भरत मिलाप होते ही लोगों ने पुष्पवर्षा करते हुए जय श्री राम का जयघोष किया।
विज्ञापन

रामलीला मेले में शनिवार शाम को लीला मंचन में भगवान श्री राम, लक्ष्मण और माता सीता लंका से अयोध्या पहुंचे। श्री राम के आगमन की जानकारी मिलते ही अयोध्यावासी खुशी के झूम उठे। भगवान राम, लक्ष्मण और सीताजी का ढोल बजाकर और आतिशबाजी छुड़ाकर स्वागत किया गया। इसके बाद नगर में शोभायात्रा निकाली गई।
मेला मैदान से शुरू हुई शाेभायात्रा नगर के तिराहा बाजार स्थित भाजपा नेता महेश गुप्ता के आवास पर पहुंची। जहां पर महेश गुप्ता और मेला समिति के पदाधिकारियों ने पूजन किया। रात आठ बजे तिराहा बाजार पर श्रीराम और भरत का मिलाप हुआ तो श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा करते हुए जय श्री राम का जयघोष किया। इसके बाद श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। मेला मंत्री डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि सात अक्तूबर को मेला मैदान पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें