फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चार घंटे बाद आए डॉक्टर, परेशान हो गए दिव्यांग

विज्ञापन
पुराने जिला अस्पताल ​​स्थित सभागार में प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बैठे दिव्यांग। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने की आस में पुराने जिला अस्पताल में आने वाले दिव्यांगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। सोमवार को चार घंटे इंतजार के बाद 2:03 बजे हड्डी रोग विशेषज्ञ पहुंचे। उनके इंतजार में दिव्यांग गर्मी से बेहाल हो उठे।
विज्ञापन

सोमवार को करीब दो बजे पुराने जिला अस्पताल के सभागार के बाहर दिव्यांग कुर्सी पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। अधिकतर कुर्सी भरी होने के चलते काफी लोग जमीन पर बैठे हुए थे। कुछ बाहर पेड़ के नीचे बैठे हुए थे।
सभागार में एक डॉक्टर बैठकर मरीजों को देख रहे थे। इतनी भीड़ में सबसे ज्यादा दिव्यांग हड्डी रोग के विशेषज्ञ का इंतजार कर रहे थे। सभागार के बाहर पंखे तक नहीं लगे थे। करीब 50 से 60 लोग बैठे होने के चलते दिव्यांग गर्मी से बेहाल रहे। उनके लिए पानी तक का इंतजाम नहीं था।
विज्ञापन

दिव्यांगों ने बताया कि कोई नौ तो कई दस बजे आ गया था, लेकिन डॉक्टर के समय से नहीं आने से उन्हें रुकना पड़ा। दिन में 2:03 बजे हड्डी रोग विशेषज्ञ आए तब परीक्षण शुरू हो सका।

सुबह नौ बजे आ गए थे। आस थी कि सुबह दस बजे पहुंचकर पहले नंबर लगा लेंगे, लेकिन डॉक्टर के नहीं आने से इंतजार कर रहे हैं।
- रवि, निवासी गांव उल्लिया-सिंधौली

परौर ब्लॉक काफी दूर होने के चलते तड़के घर से निकले थे। करीब आठ बजे यहां आ गए। उसके बाद से डॉक्टर नहीं आए। इस ओर अफसरों को ध्यान देना चाहिए।
- रत्नेश,निवासी ग्राम कुंठला, परौर

बिजली के करंट की चपेट में आने से पैर खराब हो गया। इसके चलते दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने आए थे। दो बजने को आए हैं, लेकिन डॉक्टर नहीं आए हैं।
- मोहित यादव

राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीजों को देखने के बाद डॉक्टर बोर्ड में आते हैं। समय को लेकर संबंधित को निर्देशित किया जाएगा।
- डॉ.विवेक मिश्रा, सीएमओ

पुराने जिला अस्पताल स्थित सभागार में प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बैठे दिव्यांग। संवाद

पुराने जिला अस्पताल स्थित सभागार में प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बैठे दिव्यांग। संवाद

पुराने जिला अस्पताल स्थित सभागार में प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बैठे दिव्यांग। संवाद

पुराने जिला अस्पताल स्थित सभागार में प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बैठे दिव्यांग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें