शाहजहांपुर। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी के साथ सोमवार को डीएम कंपाउंड स्थित ईवीएम वेयरहाउस में ईवीएम और वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) कार्य का निरीक्षण किया।
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के मद्देनजर एफएलसी का कार्य दो सितंबर से कराया जा रहा है। डीएम ने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एफएलसी हॉल में केवल अधिकृत प्रतिनिधियों, संबंधित अधिकारियों और नामित कार्मिकों को ही प्रवेश देने के निर्देश दिए।
उन्होंने सीसी कैमरों के संचालन और निगरानी व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस दौरान एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। संवाद