फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जिला औषधि निरीक्षक से स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कलक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में सीएम डैशबोर्ड राजस्व कार्यों की समीक्षा की। जिला औषधि निरीक्षक शालिनी मित्रा के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

उन्होंने तहसीलदारों को निर्देश दिए कि गोशालाओं के पास के चरागाहों को जोड़ा जाए। ठंड के मद्देनजर कंबल वितरण की जानकारी ली। डीएम ने निर्देश दिए कि कोई भी प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र, नामांतरण, वरासत, बंटवारा आदि मामलों का निस्तारण समय से किया जाए।
राजस्व वसूली की स्थिति की समीक्षा करते हुए डीएम ने निर्देश दिए कि शेष लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी विभाग तेजी से कार्य करें और वसूली दर में सुधार लाने पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन

कहा कि विभिन्न प्रकार के लंबित वादों का निस्तारण पर ध्यान दिया जाए। इस दौरान एडीएम एफआर अरविंद कुमार, एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम न्यायिक राशिद अली, सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें